प्रयागराज में गंगा नदी का बढ़ा जलस्तर 

प्रयागराज, 29 जुलाई - उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने से आसपास रहने वाले लोग सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं। एक व्यक्ति ने बताया, "गंगा में जलस्तर कल से बहुत तेजी से बढ़ रहा है। कानपुर से भी गंगा नदी में एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा जा रहा है।"