आशीष शर्मा ने कहा इंडस्ट्री को अलविदा कहा 

टीवी पर कई पॉपुलर शोज का हिस्सा रहे एक्टर आशीष शर्मा ने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली है। वो आखिरी बार  एक वेब सीरीज में नज़र आये थे। जिसके बाद उनके फैंस को उनकी एक्टिंग देखने को नहीं मिली।  एक्टर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है। आपको बता दे आशीष रब से सोणा इश्क, रंग रसिया और सिया के राम जैसे हिट शोज में नज़र आ चुके है।  इसके अलावा भी कई फेमस टीवी शो में यादगार भूमिका निभाने वाले आशीष इन दिनों मुंबई छोड़ अपने गांव में बस गए है।  बता दें कि आशीष अपने गांव में खेती कर रहे हैं। आशीष का कहना है कि अब वो मां प्रकृति के करीब रहना चाहते हैं। आशीष ने बताया कि हम लाइफ  की साधारण खुशियों को बिल्कुल भूल गए थे। इस महामारी ने हम सभी को एक बार अपने अन्दर झांककर ये सोचने का मौका दिया कि हमें जीवन से क्या चाहिए। तब मुझे ये एहसास हुआ है कि जीवन में छोटी-छोटी चीज़  इसे और खूबसूरत बनाती हैं।  खेती सालों से हमारा घर का प्रोफेशन रहा है, लेकिन मुंबई जाने से मैं इससे दूर चला गया था। इसलिए मैंने वापिस आकर एक उपयोगी जिन्दगी जीने का फैसला किया है। उन्होंने आगे कहा कि मेरा सोचना है कि स्वस्थ खाने को एक बड़े तरीके से प्रोमोट किया जाए और मैं अब प्रकृति मां के करीब रहना चाहता हूं। साथ ही लोगों में इसके लिए जागरूकता फैलाना चाहता हूं।