दादूवाल को मिलने पहुंचे सांपला, हरियाणा पुलिस ने रास्ते में रोका 

चंडीगढ़, 31 जुलाई - (अजीत ब्यूरो) - राष्ट्रीय एससी कमीशन के चेयरमैन विजय सांपला इस समय हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के चेयरमैन सरदार बलजीत सिंह दादूवाल को मिलने जा रहे हैं। हरियाणा पुलिस की तरफ से उनका काफ़िला रोक लिया गया है |विजय सांपला को गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने और बलजीत सिंह दादूवाल को मिलने से रोका जा रहा है | सिरसा जिला प्रशासन इस समय पर विजय सांपला को विश्राम गृह लेकर जा रहे हैं।