हिमाचल प्रदेश को विकास की बुलंदी पर ले जाएं की कोई नंबर वन राज्य हो तो वह हिमाचल हो - ठाकुर

धर्मपुर, 19 अगस्त - केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल दौरे पर हिमाचल प्रदेश के धरमपुर में कहा की,"इस साल भारत आज़ादी के 75 साल मना रहा है। हिमाचल प्रदेश भी अपने 50 साल मना रहा है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम हिमाचल प्रदेश को विकास की उस बुलंदी पर ले जाए जहां लोग कहे कि अगर कोई नंबर वन राज्य है तो वह हिमाचल प्रदेश है।