बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं नयनतारा

शाहरूख के अपोजिट साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस नयनतारा को कास्ट किया गया है। वो इस फिल्म में वह शाहरूख के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। ’पठान’ की शूटिंग खत्म होते ही शाहरूख इस फिल्म के लिए जुट जाएंगे। चूंकि इस फिल्म से, नयनतारा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं इसलिए वह इसकी तैयारी के लिए जबर्दस्त मेहनत कर रही हैं। नयनतारा साउथ की अत्यन्त लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं, और चाहती हैं कि साउथ की तरह बॉलीवुड में भी लोकप्रियता हासिल करें।   साउथ में उन्हें एक सुपर स्टार के तौर पर देखा जाता रहा है। उन्होंने अब तक साउथ की चारों भाषाओं की 75 से अधिक फिल्मों में काम किया है।  नयनतारा मूलत: बैंगलासेर की है। उनका बड़ा भाई लेनो दुबई में रहता है।   नयनतारा ने 2003 में मलयालम फिल्म ’मन सिनक्करे’ में जयराम के अपोजिट अपने कैरियर की शुरूआत की थी।  श्री राम राज्यम  में देसी सीता के किरदार के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ तेलुगु अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नंदी पुरस्कार मिले। नयनतारा को अब तक साउथ की लगभग हर भाषा की किसी न किसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर और दूसरी तरह के अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। (युवराज)