कांग्रेस के विधायक मुख्यमंत्री की वर्किंग से संतुष्टि नहीं है - परगट सिंह

चंडीगढ़, 24 अगस्त - (विक्रमजीत सिंह मान) - कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के घर हुई कांग्रेसी विधायकों की बैठक के बाद कांग्रेस के विधायक व पार्टी के प्रदेश महासचिव परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस के विधायक मुख्यमंत्री की वर्किंग से संतुष्टि नहीं है। इसलिए वह पार्टी हाईकमान से मिलेंगे। इस बैठक में चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद थे।