भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सरहद से करोड़ों की हेरोइन बरामद 


फाजिल्का, 24 अगस्त (प्रदीप कुमार)- भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सरहद के अबोहर सैक्टर में बी.एस.एफ. के जवानों ने करोड़ों रुपए की हेरोइन को बरामद करने में सफलता हासिल की है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अबोहर सैक्टर के जलालाबाद इलाके में अंतरराष्ट्रीय सरहद की चौकी एस.एस. के पास से  बी.एस.एफ.  की 2 बटालियन के जवानों ने ज़मीन में दबी 5 पैक्ट हेरोइन बरामद की है। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय सरहद पर पैरों के निशान के बाद  बी.एस.एफ. की तरफ से उस जगह पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। जिस में यह सफलता हासिल हुई है। बरामद हुई हैरोइन का वज़न 5 किलोग्राम के करीब है। जिस की अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है।