जालंधर में अमृतसर-दिल्ली राष्ट्रीय मार्ग किसानों ने किया जाम

जालंधर, 29 अगस्त (चिराग शर्मा) - हरियाणा के करनाल में पुलिस की तरफ से किये गए किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में आज किसानों की तरफ से दो घंटो के लिए धरना प्रदर्शन जारी है। जिस के चलते जालंधर स्थित पीएपी चौक अमृतसर-दिल्ली राष्ट्रीय मार्ग को किसानों की तरफ से जाम कर दिया गया है।