उत्तर प्रदेश में डेंगू बुखार से बच्चों की हो रही मृत्यु 

फिरोजाबाद , 05 सितम्बर - डेंगू बुखार से उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बच्चों की मृत्यु हो रही है। फिरोजाबाद के CMO ने बताया, “पिछले 24 घंटे में 1 बच्चे की मृत्यु हुई है। मृतकों का आंकड़ा 51 हो गया है। हम लोगों को समझा रहे हैं कि आसपास पानी ना जमा होने दें। अगर पानी है तो उस पर काला तेल डाल दें।”