पंजाब में बसों का चक्का जाम, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कच्चे कर्मचारी

चंडीगढ़, 06 सितम्बर - पंजाब में बस का सफर करने वाले लोगों को आज से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पंजाब में अपनी मांगों को लेकर रोडवेज और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। इससे राज्य में लगभग 2000 बसों का संचालन प्रभावित होगा। ये कर्मचारी पंजाब सरकार से नियमित करने की मांग कर रहे हैं।