अफगानिस्तान से भारत लाए गए 78 लोगों ने 14 दिन का क्वारंटाइन किया पूरा

नई दिल्ली, 07 सितम्बर - दिल्ली में अफगानिस्तान से 24 अगस्त को भारत लाए गए 78 लोगों ने आईटीबीपी छावला में 14 दिन का क्वारंटाइन पूरा कर लिया है। अफरोज आलम ने बताया, "मैं अफ़ग़ानिस्तान में लेक्चरर था। हमें यहां(ITBP छावला) 14 दिन बहुत अच्छा लगा। खाना, साफ-सफाई सब अच्छा था। अब हम अपने घर जा रहे हैं। "