एक शख्स को बचाते वक्त रूस के मंत्री ने गवाई जान

मास्को, 08 सितम्बर -  रूस के आपात मंत्री जिनिशेव की बुधवार को एक व्यक्ति की जान बचाने के चक्कर में मौत हो गई। रूसी मीडिया की आरंभिक सूचनाओं में कहा गया है कि वे अभ्यास के दौरान एक व्यक्ति की जान बचाने का प्रयास कर रहे थे, तभी उनकी जान चली गई। घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।