प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पत्थर बाजी

लुधियाना, 11 सितम्बर - (रुपेश कुमार) - पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों को लेकर यूथ कांग्रेस द्वारा लुधियाना में भाजपा दफ़्तर का घेराव किया गया| इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे पर पत्थर भी बरसाए गए।