मुंबई की मेयर ने गणेश विसर्जन की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण 

मुंबई, 19 सितम्बर - मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने गिरगांव चौपाटी बीच पर जाकर गणेश विसर्जन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया, “पुलिस और महानगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों ने मिलकर विसर्जन स्थल पर व्यवस्था की है। जो लोग आएंगें वह विसर्जन स्थल से 500 मीटर दूर रहेंगे।”