बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने चरणजीत सिंह चन्नी को दी बधाई


चंडीगढ़, 20 सितम्बर - बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। यह बेहतर होता अगर उनको पहले मुख्यमंत्री नियुक्त किया जाता। वहीं उन्होंने कहा चरणजीत सिंह चन्नी को कुछ वक्त के लिए पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया जाना कांग्रेस का चुनावी हथकंडा है। आगामी पंजाब चुनाव इनके नेतृत्व में नहीं बल्कि गैर दलित के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इससे साफ होता है कि कांग्रेस का दलितों पर अब तक भरोसा नहीं हुआ है।