राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वैक्सीन की 4.29 करोड़ से ज़्यादा डोज़ है उपलब्ध - स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली, 23 सितम्बर - स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 80.67 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 4.29 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है।