दिल्ली में प्रतिदिन लगभग 2 लाख कोरोना डोज़ लगाई जा रही हैं - सत्येंद्र जैन


नई दिल्ली, 25 सितम्बर - दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि कल से 6वां सीरो सर्वे शुरू किया गया है। सभी 280 वार्ड में सभी जगह से 100 सैंपल लिए जाएंगे। कुल 28,000 सैंपल लिए जाएंगे। यह सबसे बड़ा सीरो सर्वे होगा। सैंपल लेने का काम हफ्ते भर में खत्म हो जाएगा। इसके बाद एक हफ्ता रिपोर्ट आने में लगेगा। वहीं उन्होंने कहा दिल्ली में प्रतिदिन लगभग 2 लाख कोरोना वैक्सीन की डोज़ लगाई जा रही है। 50 लाख से अधिक लोगों को दोनो डोज़ लगाई जा चुकी है। वैक्सीनेशन काफी तेजी से चल रहा है।