पंजाब में नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण आज


चंडीगढ़, 26 सितम्बर - पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले मंत्रियों के नामों की घोषणा के बाद शपथ ग्रहण आज होने वाला है। चुने गए मंत्री शाम साढ़े चार बजे शपथ लेंगे।