भगत सिंह की सोच पर चलना और उनके अस्तित्व को अमर रखना हमारा कर्तव्य है - सीएम चन्नी 

चंडीगढ़, 28 सितम्बर - आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री चन्नी ने शहीद भगत सिंह को याद करते हुए ट्वीट कर कहा कि ,"शहीद भगत सिंह जी हर भारतीय की आत्मा में बसते हैं, हमारी आजादी उन्हीं की देन है। आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर मैं कहना चाहूंगा कि भगत सिंह की सोच पर चलना और उनके अस्तित्व को अमर रखना हमारा कर्तव्य है।"