महाराष्ट्र में वन विभाग ने किया एक घायल तेंदुए का रेस्क्यू ऑपरेशन

नासिक, 10 अक्टूबर - महाराष्ट्र के नासिक में एक घायल तेंदुए का वन विभाग ने जेसीबी मशीन के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन किया। पश्चिम रेंज के वन अधिकारी ने बताया, "9-10 महीने का तेंदुआ घायल अवस्था में था। हमने उसका इलाज किया है। अब उसकी हालत काफी स्थिर है। हमने तेंदुए का एक्स-रे भी कराया है।"