CWC बैठक: बैठक की खबर लीक न हो, जमा कराए सभी नेताओं के फोन


नई दिल्ली  16 अक्टूबर अक्टूबर में कांग्रेस पार्टी को नया अध्यक्ष मिलेगा। सोनियां गांधी ने कहा कि मैं कांग्रेस की पूर्णकालिक अध्यक्ष हूं। जो भी बात करनी है मुझसे करिए इसके लिए मीडिया का सहारा क्यों लेते हैं। साफ तौर पर सोनिया ने जी-23 नेताओं को खरीखोटी सुनाई है। उन्होंने कहा है कि मैंने हमेशा से ही खुले विचारों की सराहना की है। हम लोग एकजुट होंगे तो चुनावों के नतीजे भी अच्छे आएंगे। बैठक की कोई बात लीक न हो इसके लिए सभी नेताओं के फोन पहले ही जमा करवा दिए गए। इस बैठक में लखीमपुर हिंसा, महंगाई, कश्मीर सहित तमाम विषयों पर विचार विमर्श हुआ। अक्टूबर 2022 तक कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलेगा। नवंबर महीने से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगा।