दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया वाल्मीकि तीर्थ में हुए नतमस्तक

राम तीर्थ, 16 अक्तूबर (धरविन्दर सिंह औलख) - दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज भगवान वाल्मीकि तीर्थ में नतमस्तक हुए। प्रबंधकों द्वारा भगवान वाल्मीकि आश्रम धूणा साहिब के महंत मलकीत नाथ और ट्रस्ट के चेयरमैन ओम प्रकाश गब्बर ने मनीष सिसोदिया का भव्य स्वागत करते हुए सम्मानित किया गया।