रणजीत सिंह हत्याकांड : राम रहीम को फांसी या उम्रकैद, आज होगा ऐलान


चंडीगढ़, 18 अक्टूबर - रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में आज पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह समेत पांचों आरोपियों को सजा सुना सकती है। इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सहित 5 लोगों को इस केस में दोषी करार दिया था।