भारतीय नौसेना ने किया 11वीं पी-8आई की डिलीवरी के साथ समुद्री टोही क्षमताओं का विस्तार 

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर - भारतीय नौसेना ने 11वीं पी-8आई की डिलीवरी के साथ समुद्री टोही क्षमताओं का विस्तार किया। पी-8 के लिए भारतीय नौसेना बोइंग की पहली अंतरराष्ट्रीय ग्राहक थी। बोइंग ने जानकारी देते बताया कि 11वां P-8I, 2016 में रक्षा मंत्रालय द्वारा हस्ताक्षरित विकल्प अनुबंध के तहत चार अतिरिक्त विमानों में से तीसरा है।