अपने परिवार की कैसी ‘डॉक्टर’ हैं आप ?

 यदि घर की महिला स्वास्थ्य के प्रति सजग है तो परिवार की सेहत अच्छी रहती है और यदि घर की महिला हेल्थ के प्रति सजग नहीं हैं तो परिवार के दूसरे लोग भी अकसर बीमार रहते हैं। सवाल है क्या आप इस पैमाने पर खरी उतरती हैं? यानी क्या आप अपने परिवार की बेहतर डॉक्टर हैं? आइये इस क्विज के जरिये परखते हैं।
1- आपकी फैमिली का स्वास्थ्य कैसा है, यह इस बुनियादी बात पर निर्भर करता है कि फैमिली के लोग क्या खाते हैं यानी -
क- खानपान कितना न्यूट्रिशंस से भरपूर है।
ख- परिवार के लोग कितने पढ़े, लिखे हैं।
ग- परिवार हर साल अपने हेल्थ बजट में कितना खर्च करता है।
2- आपके घर के किसी भी सदस्य को जरा भी कोई स्वास्थ्य संबंधी गड़बड़ी होती है तो-
क- घर में रखी तुरंत कोई गोली दे देती हैं।
ख- किसी घरेलू नुस्खे से स्थिति को सुधारने की कोशिश करती हैं।
ग- तुरंत डॉक्टर के पास जाती हैं।
3- घर के बच्चे आपके बनाये स्वस्थ अनुशासन को मानें इसके लिए-
क- आप उन्हें बार-बार समझाती हैं।
ख- डराकर रखती हैं कि अगर आपकी बात नहीं मानी गई तो पिटाई करेंगी।
ग- बच्चों को बताये गये स्वस्थ अनुशासन वाले रूल को खुद आगे बढ़कर पूरा करती हैं।
4- परिवार के लोग सुबह हर हाल में वॉक के लिए जाएं इसके लिए-
क- आप फैमिली के साथ वॉक का रूटीन बना लेती हैं।
ख- सबको सुबह हर हालत में जगा देती हैं।
ग- बच्चों को वॉक पर जाने के बदले में कई सहूलियतें देती हैं।
5- आप अपने परिवार के लोगों में हाईजीन आदतें विकसित करती हैं।
क- बार-बार हाथ धुलाने की आदत डालकर।
ख- घर में जगह जगह पर आदतों  हैबिट्स से संबंधित उम्दा स्लोगन चिपकाकर।
ग- घर के सभी सदस्यों को बार-बार हेल्थ हाईजीन आदतों के फ ायदे बताकर।
निष्कर्ष- अगर यहां मौजूद सभी सवालों को आपने ध्यान से पढ़ा है और हर सवाल के लिए दिये गये तीन विकल्पों से उसी विकल्प को चुना है, जो आप पर पूरी तरह से लागू होता है यानी जिसे आप पूरा सही मानती हैं तो अब यह जानने के लिए तैयार हो जाइये कि आप अपने घर की कैसी डॉक्टर हैं ?
क- अगर आपके कुल हासिल अंक 10 या इससे कम हैं तो आप अपने परिवार की बहुत अच्छी डॉक्टर नहीं हैं। हेल्थ के प्रति अपनी सजगता और बढ़ाएं।
ख- यदि आपके कुल हासिल अंक 10 से ज्यादा मगर 15 या इससे कम हैं तो आप स्वास्थ्य के बारे में काफ ी कुछ जानती हैं। सजग भी हैं। पर सौ फीसदी घर की कुशल डॉक्टर नहीं हैं, अपनी थोड़ी जागरूकता और बढ़ाएं ताकि घर की कुशल डॉक्टर बन सकें।
ग- अगर आपके कुल हासिल अंक 15 से ज्यादा हैं तो आप अपने परिवार की कुशल डॉक्टर हैं। -इमेज रिफ्लेक्शन सेंटर