केरल में बारिश और भूस्खलन से 42 लोगों की मौत हुई, 6 लोग लापता

तिरुवनंतपुरम, 20 अक्टूबर - केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने जानकारी देते कहा कि 12 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच बारिश और भूस्खलन से 42 लोगों की मौत हुई है। छह लोग लापता हैं, राज्य में 304 राहत केंद्र खोले गए हैं। जल्द ही प्रभावित लोगों को वित्तीय सहायता दी जाएगी।