हमने केवल 9 महीने में यह उपलब्धि हासिल की है


नई दिल्ली  21 अक्टूबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहाकि पीएम मोदी के नेतृत्व में, आज भारत ने प्रशासित 100 करोड़ वैक्सीन खुराक का आंकड़ा हासिल किया। यह दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम दिन के रूप में दर्ज होगा। हमने केवल 9 महीने में यह उपलब्धि हासिल की है, इसलिए मैं सभी को बधाई देता हूं।