ब्रिटेन में गांधी की याद में जारी किया जाएगा विशेष सिक्का

लंदन, 5 नवम्बर - दीवाली के मौके पर दुनिया को अहिंसा की सीख देने वाले महात्मा गांधी की याद में ब्रिटेन में सोने-चांदी का सिक्का जारी किया जाएगा। महात्मा गांधी के जीवन और विरासत को पहली बार ब्रिटेन में विशेष संग्राहक सिक्के के ज़रिए याद किया जाएगा। ऐसा पहली बार है जब किसी आधिकारिक ब्रितानी सिक्के के ज़रिए गांधी को याद किया जाएगा। ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने गुरुवार को यह घोषणा की।