पाकिस्तान मरीन ने भारतीय बोट समेत 6 मछुआरों का किया किडनैप


गांधीनगर, 07 नवंबर - सीमा के बाद अब पाकिस्तान ने तटीय इलाकों में भारत के खिलाफ कार्रवाई की है। आज पाकिस्तान मरीन ने 1 भारतीय बोट के साथ 6 भारतीय मछुआरों का अपहरण किया है। मछुआरों ने जानकारी दी है कि इस दौरान पाकिस्तान की तरफ से अंधाधुंध गोलीबारी भी की गई। जिसमें एक मछुआरे की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया जा रहा है कि यह घटना IMBL के पास घटी है।