पीएम मोदी आज सुबह 9 बजे करेंगे देश को संबोधित 


नई दिल्ली, 19 नवंबर - उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। वे सुबह नौ बजे राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। गुरू नानक प्रकाश पर्व के मौके पर पीएमओ कार्यालय की ओर से इसको लेकर जानकारी साझा की गई है। कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के महोबा में सिंचाई परियोजनाओं को लोकार्पण करने वाले हैं। इसके बाद शाम को वे झांसी में राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में शामिल होंगे, लेकिन इन सबसे पहले वे सुबह नौ बजे देश के नाम संदेश देने वाले हैं।