शब्दकोष 'मरियम वेबस्टर' ने चुना 'वैक्सीन' को 2021 का शब्द

न्यूयॉर्क, 30 नवम्बर - शब्दकोश ‘मरियम वेबस्टर’ ने ‘वैक्सीन’ (टीके) को 2021 का शब्द चुना है। ‘मरियम वेबस्टर’ के एडिटर-एट-लार्ज पीटर सोकोलोवस्की ने सोमवार को होने वाली घोषणा से पहले बताया, 2021 में यह शब्द हम सभी के जीवन में सबसे अधिक मौजूद रहा। यह दो अलग-अलग कहानी बयां करता है। साथ ही नीति, राजनीति और राजनीतिक संबद्धता को लेकर भी इसके संबंध में चर्चा जारी है। सोकोलोवस्की ने कहा, यह एक शब्द है, जो दो बड़ी कहानियां बयां करता है। ‘ऑक्सफोर्ड’ अंग्रेजी शब्दकोश को प्रकाशित करने वाले लोगों ने वर्ष के शब्द के रूप में ‘वैक्स’ का चयन किया था।