ओमिक्रॉन पॉजिटिव के संपर्क में आए 250 से ज्यादा लोग - कर्नाटक स्वास्थ्य मंत्री 

बेंगलुरु, 02 दिसंबर - कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के. सुधाकर ने जानकारी देते कहा कि, "कर्नाटक से दोनों सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे थे जो ओमिक्रोन पॉजिटिव मिले थे। इसमें से एक 66 साल के दक्षिण अफ्रीकी नागरिक है। ये वापस चले गए हैं। इनके संपर्क में आए 24 प्राथमिक और 240 सेकेंडरी संपर्कों का पता लगा लिया है।"
उन्होंने कहा कि, "दूसरा व्यक्ति 46 वर्षीय डॉक्टर है। उनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। डॉक्टर के प्राथमिक और सेकेंडरी संपर्कों में से 5 लोग कोविड पॉजिटिव आए हैं। 6 लोगों को आइसोलेट कर अस्पताल में भर्ती किया है। किसी को गंभीर लक्षण नहीं हैं। ये लोग पूरे वैक्सीनेट हैं।"