ओमिक्रॉन: नवंबर 1 के बाद विदेश से मुंबई आए यात्रियों का होगा फील्ड सर्वे - महाराष्ट्र सरकार 

मुंबई, 02 दिसंबर - महाराष्टॅ सरकार 1 नवंबर के बाद से आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की फील्ड सर्विलांस करा रही है। एयरपोर्ट और फील्ड सर्विलांस दोनों से कुल 28 सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। 28 में से 25 अंतरराष्ट्रीय यात्री हैं और 3 उनके करीबी संपर्क हैं।