मुझे इस शिखर सम्मेलन में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है - पीएम मोदी 

नई दिल्ली, 10 दिसंबर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से 'समिट फॉर डेमोक्रेसी' को संबोधित करते हुए कहा कि,"मुझे इस शिखर सम्मेलन में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है। लोकतंत्र की भावना हमारी सभ्यता का अभिन्न अंग है। सदियों का प्रवासीय शासन भी भारतीय लोगों की लोकतांत्रिक भावना को नहीं दबा सका। भारत की कहानी दुनिया के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि लोकतंत्र लागू किया जा सकता है, लोकतंत्र लागू किया गया है और लोकतंत्र आगे भी जारी रहेगा।