दो दिवसीय पंजाब दौरे पर केजरीवाल: जालंधर में आज तिरंगा मार्च का करेंगे नेतृत्व


नई दिल्ली, 15 दिसंबर - आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दो दिवसीय दौरे पर पंजाब आएंगे। अपने दौरे के पहले दिन केजरीवाल जालंधर में तिरंगा मार्च का नेतृत्व करेंगे। वहीं दूसरे दिन लंबी निर्वाचन क्षेत्र में बादल परिवार को चुनौती देंगे। इसकी जानकारी आप पंजाब के अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने मीडिया को दी। मान ने कहा कि केजरीवाल जालंधर में पार्टी की तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा सुबह 11 बजे जालंधर के निगम चौक से शुरू होकर विभिन्न बाजारों से गुजरेगी। मान ने अरविंद केजरीवाल को यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था और ट्वीट कर कहा कि 15 दिसंबर को वह जालंधर में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।