देहरादून में स्कॉटलैंड आई 23 वर्षीय महिला मिली ओमिक्रोण पॉजिटिव  

देहरादून, 22 दिसंबर - उत्तराखंड के देहरादून में स्कॉटलैंड से लौटी एक महिला ओमिक्रोण पॉजिटिव मिली है। स्वास्थ्य क्षेत्र की महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा ने जानकारी देते हुए बताया कि देहरादून में स्कॉटलैंड से लौटी एक 23 वर्षीय महिला ओमिक्रोण वेरिएंट से पॉजिटिव मिली है।