दिल्ली पुलिस के 'क्रूर रवैये' के विरोध में देश भर में डॉक्टर हड़ताल पर


नई दिल्ली, 28 दिसंबर - नीट पीजी 2021 काउंसलिंग में देरी को लेकर दिल्ली में बड़ी संख्या में रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया और इसी दौरान सड़कों पर पुलिस और डॉक्टरों के बीच झड़प हो गयी। दोनों पक्षों का दावा है कि उनकी ओर से कई लोग घायल हुए हैं।