पीएम मोदी की फिरोजपुर रैली आज 


नई दिल्ली, 05 जनवरी - पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा के प्रचार की शुरुआत करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर एक बजे फिरोजपुर पहुंचेंगे। किसानों के कुछ संगठनों ने रैली का विरोध करने का एलान किया था। मंगलवार शाम से ही किसान रैली स्थल की तरफ बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। नाराज किसानों के साथ पंजाब भाजपा के प्रभारी व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बैठक की। वहीं ढींडसा भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण इस रैली में शामिल नहीं होंगे