यूपी: बढ़ते कोविड मामलों के चलते दिक्कतों का सामना कर रहे प्रवासी मजदूर 

नोएडा, 16 जनवरी - बढ़ते कोविड मामलों के चलते राज्य सरकार के कड़े निर्देशों के बाद उत्तर प्रदेश के नोएडा में प्रवासी मज़दूरों को काम ढूंढने में दिक्कत हो रही है। एक मज़दूर ने बताया, “हमारे पास चार दिनों से कुछ काम नहीं है। पहले यहां 700 मज़दूर हुआ करते थे अब यहां 3000 मज़दूर देखने को मिल जाएंगे।”