हरियाणा: ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच प्रशासन सर्तकता से कर रहा काम - सिविल सर्जन

अम्बाला, 25 जनवरी - कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा प्रशासन सर्तकता के साथ काम कर रहा है। सिविल सर्जन कुलदीप सिंह ने बताया, "हम रोज़ 2,500 से ज़्यादा कोविड के टेस्ट कर रहे हैं। शहरी और ग्रामीण इलाकों से भी मामले आ रहे हैं। अब तक अंबाला में ओमिक्रोन के सिर्फ़ 9 ही मामले आए हैं। बाकी जो रिपोर्ट आई हैं उसमें ओमिक्रोन नहीं पाया गया है। हम लोगों को प्रीकॉशन डोज़ भी लगातार लगा रहे हैं।"