दिल्ली में ठंड का कहर, आज 7 डिग्री रहेगा न्यूनतम तापमान

नई दिल्ली, 25 जनवरी - राजधानी दिल्ली में ठंड से बचने के लिए लोग आग ताप रहे हैं। एक ऑटो चालक ने बताया,"ठंड बहुत है इसलिए हम सब यहां आग जलाकर ताप रहे हैं।" मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।