पुष्कर शिंदे नामक एक मुंबई पुलिस कॉन्सटेबल ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

मुंबई, 25 जनवरी - आज सुबह करीब 9.50 पर मुंबई पुलिस में कॉन्सटेबल के पद पर कार्यरत 36 साल के पुष्कर शिंदे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की। उन्हें तुरंत जेजे अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी इलाज के दौरान मृत्यु हुई। पुष्कर शिंदे मंत्रालय के मेन गेट पर एसआरपीएफ ग्रुप नंबर 2 में पोस्टेड थे।