कीव में एक भारतीय विद्यार्थी को लगी गोली


नई दिल्ली, 04 मार्च - यूक्रेन में कीव पर कब्जे की जंग लगातार जारी है। इस बीच एक और भारतीय छात्र को गोली लगने की खबर है। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने बताया कि, मुझे आज कीव में एक और भारतीय छात्र को गोली लगने की खबर मिली है, जिसके बाद उसे वापस ले जाया गया। उन्होंने बताया कि, हम कम से कम नुकसान में ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को एयरलिफ्ट कराने की कोशिश कर रहे हैं।