10 मार्च को नतीजे आएंगे, हम लोगों के जनादेश को स्वीकार करेंगे - भगवंत मान 

चंडीगढ़, 07 मार्च - पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा कि, "अगले 5 वर्षों के लिए अपने बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों के भविष्य की बागडोर किसके हाथों में रखेंगे, इसका जनादेश मशीनों (EVM) में बंद है। 10 मार्च को नतीजे आएंगे, हम लोगों के जनादेश को स्वीकार करेंगे।"