दिल्ली: ओम बिरला ने राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2022 को किया संबोधित

नई दिल्ली, 16 अप्रैल - लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसदीय अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान (गौरव) द्वारा राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2022 को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "आज पर्यावरण का विषय सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय है। हम एक सकारात्मक चर्चा के जरिए पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं। हम इस विषय पर एक कार्य योजना भी बना सकते हैं।"