सीएम मान ने 2 मई को बुलाई कैबिनेट की बैठक 

बुढलाडा, 27 अप्रैल - (स्वर्ण सिंह राही) - राज्य सरकार के सामान्य सचिवालय विभाग (मिनिस्ट्रियल अफेयर्स विंग) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार पंजाब मंत्रिपरिषद की अगली बैठक 2 मई, सोमवार को होगी। यह बैठक चंडीगढ़ में शाम 4 बजे, पंजाब सिविल सचिवालय - 1 में होगी। बैठक का एजेंडा बाद में जारी किया जाएगा।