दिल्ली में तापमान बढ़ने और अत्यधिक गर्मी के कारण लोग परेशान

नई दिल्ली, 02 मई - राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ने और अत्यधिक गर्मी के कारण लोग परेशान हुए। महाराष्ट्र से दिल्ली घूमने आए एक व्यक्ति ने बताया, "बहुत गर्मी हो रही है। मैं पसीने से लथपथ हूं। इतना पसीना निकल गया है कि घूमने का एहसास नहीं हो पा रहा है। अब तक ऐसी गर्मी नहीं देखी है।"