पंजाब में सत्ता महत्वपूर्ण नहीं, सुरक्षा महत्वपूर्ण है - अनुराग ठाकुर

धर्मशाला, 14 मई - केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, "क्या पंजाब में आशांति देश के हित में है? क्या पंजाब जैसे राज्य में हिंदू, सिख भाईयों के बीच में तनाव पैदा करना किसी के हित में है? यह नहीं होना चाहिए। पंजाब ने 2 दशक शांति के देखे हैं। सत्ता आती, जाती है। सत्ता महत्वपूर्ण नहीं। सुरक्षा महत्वपूर्ण है।" उन्होंने कहा कि, "इसलिए जो लोग केवल सत्ता में आने के लिए अपना समझौता ऐसे लोगों से कर रहे हैं जो देश विरोधी है तो उनको सिखना चाहिए कि वे ऐसा न करें।"