मुंबई: मराठी अभिनेत्री केतकी चितले के घर इलेक्ट्रॉनिक जब्त करने पहुंची ठाणे क्राइम ब्रांच की टीम 

मुंबई, 16 मई - ठाणे क्राइम ब्रांच की टीम महाराष्ट्र के नवी मुंबई के कलंबोली में मराठी अभिनेत्री केतकी चितले के घर पहुंची। टीम ने उनके इलेक्ट्रॉनिक सामानों को जब्त किया। उन्हें NCP प्रमुख शरद पवार के खिलाफ फेसबुक पर कथित रूप से अपमानजनक पोस्ट साझा करने के लिए कल गिरफ्तार किया गया था।