युद्ध के बीच रूस ने यूक्रेन के अस्पतालों पर किए अब तक 226 हमले


कीव, 18 मई - रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। रूस लगातार यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। इन हमलों में यूक्रेन के लगभग सभी शहर तबाह हो गए हैं। इस बीच WHO ने दावा किया है कि जंग के बीच रूस ने यूक्रेन के अस्पतालों पर अब तक 226 हमले किए हैं। इन हमलों में 75 लोगों की मौत हुई है।